dharma sangrah
✕

मिताली राज ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पूरे किए 6000 रन

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (17:27 IST)
ब्रिस्टल। भारतीय कप्तान मिताली राज ने नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है और वह एकदिवसीय महिला क्रिकेट में इंग्लैंड की चार्लोट मैरी एडवर्ड को पीछे छोड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। 
         
मिताली ने यहां चल रहे महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल कर ली। वह इसके साथ ही महिला क्रिकेट में 6000 एकदिवसीय रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं।
        
34 वर्षीय मिताली टूर्नामेंट के पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शून्य पर आउट हो गई थीं लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने अर्धशतक के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की। लगातार सात अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाली मिताली इस मैच से पहले तक एडवर्ड के 191 मैचों में 5992 रन के रिकॉर्ड से 33 रन दूर थीं। उन्होंने न केवल एडवर्ड का रिकॉर्ड तोड़ बल्कि 6000 रन भी पूरे कर लिए।
         
मिताली के नाम किसी महिला क्रिकेटर द्वारा सर्वाधिक 48 एकदिवसीय अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी है। भारतीय महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली मिताली के रिकॉर्ड कई पुरूष खिलाड़ियों को शर्मिंदा कर सकते हैं। उन्होंने 183वें वनडे में जाकर 6000 रन पूरे किए। वह 10 टेस्टों में 663 रन और 63 ट्वंटी 20 में 1708 रन भी बना चुकी हैं।
        
राजस्थान के जोधपुर की मिताली ने अपना एकदिवसीय करियर 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ मिल्टन केन्स में शुरू किया था और वह भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर मानी जाती हैं। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख