Daily Horoscope
✕

मिताली राज का मैदान के बाहर भी करारा 'प्रहार'

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (16:52 IST)
नई  दिल्ली। हाल ही में समाप्त हुए महिला विश्वकप में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज ने टि्वटर पर एक प्रशंसक की अवांछित टिप्पणी पर करारा जवाब दिया है। 
            
दरअसल मिताली ने टि्वटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह अपनी टीम साथी वेदा कृष्णमूर्ति, हरमनप्रीत कौर और झूलन गोस्वामी के साथ खड़ी हुई  हैं। उनकी इस तस्वीर पर एक प्रशंसक ने तस्वीर की सभी सकारात्मक बातों को दरकिनार करते हुए उन्हें यह कहकर शर्मिंदा करने की कोशिश की कि जब वह फोटो खिंचा रही थीं तो उनके पसीना बह रहा था।
           
मैदान के भीतर गेंदों पर करारा प्रहार करने वाली मिताली ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आज मैं जहां हूं, मैं मैदान पर पसीना बहाकर ही पहुंची हूं। मुझे नहीं लगता कि इसमें शर्म जैसी कोई बात है। यह मेरे लिए विशेष दिन है कि मैं विशेष महिलाओं के साथ खड़ी हूं।
             
उल्लेखनीय है कि मिताली ने बेंगलुरु में क्रिकेट अकादमी में लंच के दौरान यह तस्वीर ली थी। भारत की महिला सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली मिताली ने विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख