ramcharitmanas
✕

क्लार्क ने की बुमराह की तारीफ, बोले- बनेंगे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (17:13 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि वे तीनों प्रारूपों में जल्दी ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनेंगे।


बुमराह ने तीसरे टेस्ट में 33 रन देकर छह विकेट लिए जिसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रन पर आउट कर दिया। क्लार्क ने सोनी नेटवर्क से कहा, उनके साथ खेलना और उनका कप्तान होना दिलचस्प होगा।

क्लार्क ने कहा, उन पर दबाव या अपेक्षाओं का असर नहीं पड़ता। वे सीखना चाहते हैं और बहुत मेहनती हैं। वे जल्दी ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनेंगे। उन्होंने कहा, अगले कुछ महीने में बुमराह तीनों प्रारूपों में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बनेंगे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख