suvichar
✕

माइकल क्लार्क देंगे नेपाली स्पिनर संदीप को प्रशिक्षण

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2016 (19:41 IST)
सिडनी। गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क  नेपाल के एक युवा प्रतिभाशाली लेग स्पिनर संदीप लैमिचाने को अपनी अकादमी में प्रशिक्षण देंगे। 
       
क्लार्क ने हांगकांग में कोचिंग देने के दौरान 16 वर्षीय संदीप की पहचान की थी और उन्‍हें सिडनी स्थित अपनी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण देने तथा अपने क्लब की तरफ से खेलने की पेशकश की है।
         
क्लार्क ने कहा, संदीप एक बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। यह एक बेहतरीन अवसर है कि संदीप जैसे युवा खिलाड़ियों को यहां अकादमी में आने का मौका मिल रहा है। मेरी अकादमी में उन्‍हें अपने खेल में सुधार करने का अवसर मिलेगा और अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने का मौका मिलेगा। 
           
उन्होंने कहा, संदीप एक बेहद प्रतिभाशाली लेग स्पिनर हैं और वे अपने खेल का पूरा लुत्फ उठाते हैं और वे इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं।
          
वहीं संदीप ने क्लार्क की यह पेशकश स्वीकार करने के बाद टि्वटर पर कहा, क्लार्क मुझे यह पेशकश करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अकादमी में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख