Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्लार्क ने दी पुराने करार को लागू करने की सलाह

मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (18:12 IST)
सिडनी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने सलाह दी है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और बोर्ड के बीच मौजूदा भुगतान विवाद को सुलझाए जाने तक पुराने करार को अगले 12 महीने तक लागू रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, खिलाड़ी खेलना चाहते हैं तो उन्हें खेलने देना चाहिए, जबकि साथ साथ इस मामले को भी सुलझाते रहिए।
         
पुराना भुगतान करार शुक्रवार की रात को समाप्त हो गया था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के बीच नए करार को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई, जिससे 230 क्रिकेटरों का भविष्य अधर में लटक गया है। 
        
अंतिम समयसीमा के पार होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस महीने दक्षिण अफ्रीका के ये दौरे को रद्द करने की धमकी दी है। क्लार्क ने एशेज सीरीज के मार्केंटिंग लांच के दौरान पत्रकारों से कहा, फिलहाल बोर्ड को अगले 12 महीने तक के लिए मौजूदा एमओयू को बरकरार रखना चाहिए  और इस बीच खिलाड़ियों के साथ इस विवाद को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।
        
पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि सीए और एसीए को इस मामले को बंद कमरे में निजी तौर पर सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा, खिलाड़ी खेलना चाहते हैं तो उन्हें खेलने देना चाहिए, जबकि साथ साथ इस मामले को भी सुलझाते रहिए। मैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को आगामी दौरों में बिना तैयारी के नहीं देखना चाहता, क्योंकि वह फिलहाल किसी और चीज पर ध्यान दे रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख