Daily Horoscope
✕

मेलबोर्न में होगा 2020 विश्व टी-20 फाइनल

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (15:09 IST)
मेलबोर्न। मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर वर्ष 2020 में होने वाले आईसीसी महिला एवं पुरुष ट्वेंटी-20 विश्वकप के फाइनल आयोजित किए जाएंगे। यह पहली बार है जब महिला और पुरुष दोनों वर्गों के टूर्नामेंट एक ही वर्ष में कराए जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले विश्वकप टूर्नामेंट के लिए आयोजकों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। महिलाओं का ट्वेंटी-20 विश्वकप 21 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी जबकि पुरुषों का टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगा जिसमें 16 टीमें भाग लेंगी। 


महिला विश्वकप का फाइनल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू होगा और इस बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ इसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद जताई है। इससे पहले वर्ष 1999 में अमेरिका और चीन के बीच पासाडेना स्थित रोस बाउल में हुए महिला फुटबॉल विश्वकप फाइनल में 90,185 दर्शक पहुंचे थे जो महिलाओं के किसी अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट में अब तक की रिकॉर्ड संख्या है।

ऑस्ट्रेलिया की महिला कप्तान मेग लानिंग ने पत्रकारों से कहा कि मैं इस बारे में सोचकर ही बहुत उत्साहित महसूस करती हूं कि हमें संभवत: 90 हज़ार से अधिक दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिलेगा। यह दिखाता है कि महिलाओं का खेल किस दिशा में आगे जा रहा है। यह बढ़ रहा है और 2020 से तक यह और भी बेहतर होगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख