Narak Chaturdashi
✕

भारतीय क्रिकेटर माधव आप्टे की याद में 22 अक्टूबर को MCA की शोकसभा

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (17:54 IST)
मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) भारत और मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज माधव आप्टे की याद में 22 अक्टूबर को शोकसभा का आयोजन करेगा। आप्टे का 86 साल की उम्र में 23 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
 
एमसीए ने ट्वीट कर बताया कि भारत और मुंबई के पूर्व खिलाड़ी एवं हम सबके चहेते माधव आप्टे की याद में एमसीए के तत्वावधान में संबद्ध क्लबों के सदस्यों, क्रिकेटरों और अंपायरों की एक शोकसभा का आयोजन 22 अक्टूबर 2019 को अपराह्न 4 बजे वानखेड़े स्टेडियम के एमसीए लाउंज में किया जाएगा।
 
आप्टे ने भारत की ओर से 7 टेस्ट में 1 शतक और 3 अर्द्धशतक की मदद से 542 रन बनाए। उनका शीर्ष स्कोर नाबाद 163 रन रहा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में माधव आप्टे ने 67 मैचों में 6 शतकों और 16 अर्द्धशतकों की बदौलत 3,336 रन जुटाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका शीर्ष स्कोर नाबाद 165 रन रहा।
 
एमसीए के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई की सालाना आमसभा 23 अक्टूबर का होनी है और ऐसे में कई खिलाड़ी शहर में मौजूद रहेंगे। इनमें से कुछ के शोकसभा में शामिल होने की संभावना है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख