• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MCA award, Shreyas Aiyar, Shardul Thakur, MCA
Written By
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 30 जुलाई 2016 (23:09 IST)

'एमसीए पुरस्कारों' में छाए श्रेयश अय्यर और शारदुल ठाकुर

Cricket News
मुंबई। स्टार बल्लेबाज श्रेयश अय्यर और तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर शनिवार बांद्रा कुर्ला परिसर में शरद पवार इंडोर अकादमी में हुए 2014-15 और 2015-16 के मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के वार्षिक पुरस्कारों में छाए रहे।
 
अय्यर को रणजी ट्रॉफी के दो सत्र में सर्वाधिक क्रमश: 809 और 1321 रन बनाने के लिए एसवी राजाध्यक्ष ट्रॉफी दी गई जबकि ठाकुर को क्रमश: 48 और 41 विकेट हासिल करने के लिए शावक पगधीवाला ट्रॉफी मिली। ठाकुर को अपने इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिली।
 
इसके अलावा अय्यर को दोनों सत्र में सबसे तेज रणजी शतक बनाने के लिए विशेष पुरस्कार भी दिया गया। उन्होंने 2014-15 में बंगाल के खिलाफ 117 गेंद में, जबकि 2015-16 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 81 गेंद में शतक जड़ा।
 
अय्यर को दोनों साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट के लिए दत्तू फडकर पुरस्कार भी दिया गया। उन्होंने 2015-16 में ठाकुर के साथ यह पुरस्कार साझा किया। साल के सर्वश्रेष्ठ सीनियर क्रिकेटर के लिए न्यायमूर्ति तेंदुलकर ट्रॉफी 2014-15 के लिए ठाकुर, जबकि 2015-16 के लिए अय्यर को दी गई।
 
रणजी ट्रॉफी में सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवादकर और जय बिस्टा को क्रमश: 2014-15 और 2015-16 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान दिया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चला अश्विन का जादू, वेस्टइंडीज 196 पर ऑलआउट