Narak Chaturdashi
✕

पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी करेंगे गुप्टिल

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2018 (14:40 IST)
वेलिंगटन। चोट से उबरने वाले सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए आज न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने मिशेल सेंटनर और टाड एस्टल की स्पिन जोड़ी को भी टीम में जगह दी है।
 
गुप्टिल पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पाए थे जिसमें मेजबान टीम ने 3-0 से क्लीनस्वीप किया था। यह सलामी बल्लेबाज हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 श्रृंखला में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
 
गुप्टिल की वापसी के बाद जार्ज वर्कर को बाहर कर दिया गया है जिन्होंने अपने पिछले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर दो अर्धशतक बनाए।
 
ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम को टीम में जगह नहीं मिली है। वह अपने पिता के निधन के कारण हरारे लौट गए थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। वह न्यूजीलैंड आज चुके हैं और आकलैंड के लिए खेलेंगे जिसके बाद अंतिम तीन वनडे में उन्हें चुने जाने की संभावना है।
 
पांच वनडे मैचों की श्रृंखला की शुरुआत छह जनवरी को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में होगी।
 
टीम इस प्रकार है: केन विलियमसन (कप्तान), टाड एस्टल, डग ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, लाकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लैथम, कोलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी और रॉस टेलर। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख