1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni Sakshi Dhoni Love Story

धोनी-साक्षी : शादी के 11 साल, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

Mahendra Singh Dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी आज अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं। धोनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने 3 जुलाई को देहरादून के होटल में सगाई की थी और उसके अगले ही दिन उन्होंने शादी कर ली थी।

साक्षी धोनी ने माही से मुलाकात का राज खोलते हुए बताया था कि उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। धोनी उसी होटल में ठहरे थे जहां साक्षी इंटर्न थीं।

साक्षी को उनकी मां ने बताया था कि क्रिकेट टीम में कोई खिलाड़ी है जो पहाड़ी है। इसके बाद ही दोनों के बीच दोस्ती हुई। साक्षी को पहली नजर में देखते ही धोनी अपना दिल हार बैठे थे।

शादी से पहले कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन उस समय किसी को इस बारे में पता नहीं चला। यह राज खुला जब दोनों शादी करने वाले थे।
अगला लेख
महिला क्रिकेट की 'तेंदुलकर' हैं मिताली, लंबे समय तक बना रहेगा रिकॉर्ड : शांता रंगास्वामी