• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni, Eyes injury
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 23 जून 2016 (12:48 IST)

धोनी की आंख में चोट लगी, फोटो शेयर की

महेंद्र सिंह धोनी
भारत-जिम्बाव्बे के बीच आखिरी टी20 मैच जीतकर भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली। इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आंख पर स्टम्प बेल से चोट लग गई, जिससे उनकी आंख लाल हो गई। 
 
धोनी को यह चोट तब लगी, जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने फेसबुक पर इसकी एक फोटो शेयर की है। 
 
फोटो में दिख रहा है कि धोनी की आंख लाल हो गई है। इसके बावजूद धोनी ने अपनी चोट को हल्के फुल्के अंदाज़ में लेते हुए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की।