Daily Horoscope
✕

जन्मदिन विशेष: जब मैच छोड़ वॉशरूम की ओर भागे धोनी...

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (10:31 IST)
महेंद्र सिंह धोनी की धुरंधर बल्लेबाजी, शानदार विकेटकीपिंग और बेहतरीन कप्तानी के सभी कायल है। धोनी की बात छिड़ते ही सभी को उनका हेलीकॉप्टर शॉट याद आ जाता है। उन्हें एक अच्छा मैच फिनिशर माना जाता है। 
 
धोनी के जन्मदिन पर हम 2015 में हुए उस वाक्ये को याद कर रहे हैं जिसमें धोनी अचानक मैच छोड़ से बाहर चले गए और उनकी जगह विराट कोहली ने विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाई। 
 
बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में हुए इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी मैदान से अचानक बाहर चले गए। दर्शकों को समझ नहीं आया क्या हो रहा है, लेकिन बाद में जब दर्शकों को इस बात की जानकारी हुई कि धोनी नेचर कॉल की वजह से मैच से बाहर गए थे तो वे अपनी हंसी नहीं रोक सके। 
 
धोनी के मैदान छोड़ने के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या ये थी कि अंतिम ओवरों के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कौन लेगा, क्योंकि भारतीय टीम में धोनी के अलावा कोई भी विकेटकीपर नहीं था। 
 
ऐसे में भारतीय टीम के उपकप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ली। हालांकि विराट को ज्यादा देर विकेट कीपिंग नहीं करनी पड़ी और धोनी 45 ओवर में मैदान में लौट आए। मैच में आए इस मजेदार वाकये पर खिलाड़ी भी खिलखिला रहे थे।
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख