Hanuman Chalisa

क्या 38 की उम्र में भारत को मैच जिता सकते हैं धोनी...

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (15:07 IST)
नई दिल्ली। आप अच्छा कर रहे हैं तो उम्र सिर्फ एक संख्या है लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो खेल में 36 बरस की उम्र हमेशा क्षमता को लेकर कुछ संदेह पैदा करती है। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बेहतरीन करियर में जब 300 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से सिर्फ चार मैच दूर हैं तब वह दोराहे पर खड़े हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या 2019 विश्व कप में 38 साल की उम्र में वह भारत के लिए मैच जीत सकते हैं। 
 
खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में शामिल धोनी ने अपने 13 साल के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर की संभवत: सबसे बदतर पारी खेली जब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 114 गेंद में 54 रन बनाए और टीम 190 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई।
 
नार्थ साउंड में खेली धोनी की इस पारी ने बेशक कुछ सवाल खड़े किए। कुछ सवालों के जवाब तो क्रिकेट प्रेमियों के पास मौजूद हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल का जवाब वह स्वयं ही दे सकते हैं।
 
सवाल यह है कि क्या 2019 विश्व कप में 38 साल की उम्र में वह भारत के लिए मैच जीत सकते हैं। इसका जवाब सिर्फ धोनी के पास है। हाल के समय में धोनी के बल्लेबाजी में संघर्ष करने से लगता है कि फिनिशर की उनकी क्षमता में गिरावट आई है। लेकिन अगर यह पूछा जाए कि क्या वह अब भी सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं जो इसका जवाब भी निश्चित तौर पर हां होगा।
 
सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के महान खिलाड़ियों में शामिल धोनी को लेकर यह अजीब सी स्थिति है। वह कुछ मैच जिता सकते हैं, विकेट के पीछे अपनी चपलता से वह शानदार खिलाड़ी है लेकिन क्या यह कप्तान कोहली को समझाने के लिए पर्याप्त होगा कि वह ब्रिटेन में होने वाले विश्व कप से पूर्व उन्हें 45 मैच और खेलने का मौका दे। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख