Hanuman Chalisa
✕

टी-20 क्रिकेट में यह होता है : महेला

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (15:56 IST)
मुंबई। मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि वे इतना टी-20 क्रिकेट देख चुके हैं कि रविवार को आईपीएल के मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पर उनकी टीम की रोमांचक जीत से उन्हें कोई हैरानी नहीं हुई।
 
जयवर्धने ने कहा कि यह दिलचस्प खेल है। मैंने इतना टी-20 क्रिकेट देखा है कि यह होता है। थोड़े दबाव और कुछ अच्छे शॉट्स ने हमारे लिए मौका बनाया। उन्होंने कहा कि आपको खुद पर भरोसा बनाए रखना होता है। मुझे खुशी है कि खिलाड़ियों में वह भरोसा था। यह शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने दिल्ली के नीतीश राणा और बड़ौदा के हार्दिक पंड्या की तारीफ की जिन्होंने जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई।
 
जयवर्धने ने कहा कि मैं खुश हूं कि 2 युवा खिलाड़ी टीम को जीत तक ले गए। नीतीश ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई और हार्दिक ने फिनिशिंग को अंजाम दिया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख