Daily Horoscope
✕

लोकेश राहुल करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर

Updated: गुरुवार, 30 मार्च 2017 (16:45 IST)
दुबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में चौथे और निर्णायक क्रिकेट टेस्ट में 2 अर्द्धशतक जमाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ताजा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
 
कर्नाटक के इस 24 वर्षीय बल्लेबाज की रैंकिंग श्रृंखला से पहले 57वीं थी लेकिन 4 टेस्ट मैचों में 64, 10, 90, 51, 67, 60 और नाबाद 51 के स्कोर के बाद उन्होंने 46 पायदान की छलांग लगाई।
 
राहुल अब चेतेश्वर पुजारा (4) और विराट कोहली (5) के बाद भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं। पुजारा और कोहली को क्रमश: 2 और 1 पायदान का नुकसान हुआ है। अजिंक्य रहाणे 3 पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर है जबकि मुरली विजय 4 पायदान गिरकर 34वें स्थान पर आ गए।
 
गेंदबाजी में रवीन्द्र जडेजा और आर. अश्विन शीर्ष 2 स्थानों पर हैं जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव करियर की सर्वश्रेष्ठ 21वीं रैंकिंग पर पहुंच गए। यादव ने चौथे टेस्ट में कुल 5 विकेट लिए। हरफनमौलाओं की सूची में जडेजा अब अश्विन की जगह दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं। जडेजा ने धर्मशाला में 4 विकेट लिए और 63 रन बनाए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया।
 
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर बने हुए हैं और दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन उनसे 61 अंक पीछे हैं। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख