शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Lata Mangeshkar, Virat Kohli
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (16:48 IST)

लता ने इस अनोखे अंदाज में विराट को भेजी शुभकामनाएं

लता ने इस अनोखे अंदाज में विराट को भेजी शुभकामनाएं - Lata Mangeshkar, Virat Kohli
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जन्मीं स्वर साम्राज्ञी और भारतरत्न लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाइयां दी हैं।
मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपनी जन्मस्थली पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक का अपने ट्वीट में जिक्र किया और विराट की इस उपलब्धि पर उन्होंने एक गीत में भी शेयर किया। 
 
लता मंगेशकर ने विराट कोहली की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि 'नमस्कार, इंदौर में मेरा जन्म हुआ, उसी शहर में विराट कोहली ने डबल सेंचुरी बनाई है। मैं उन्हें बहुत बधाई देती हूं। धन्यवाद!'
मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने टीम इंडिया और विराट कोहली के लिए समर्पित करते हुए एक गीत भी शेयर किया है। इस गीत के शब्द हैं- 'कदम-कदम पर नक्श है, विजय हमारा लक्ष्य है।' 
 
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म इंदौर शहर के सिख मोहल्ले में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 8 अक्टूबर से खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 211 रन बनाए थे। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
'विराट' इसलिए महान खिलाड़ियों में शुमार होते हैं...