Hanuman Chalisa

Kusal Mendis के शतक से जिम्बाब्वे की उम्मीदों पर फेरा पानी, श्रीलंका ने जीती श्रृंखला

शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (23:56 IST)
हरारे। श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसाल मेंडिस (नाबाद 116) ने शुक्रवार को यहां शतक जड़कर जिम्बाब्वे की दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला बराबर करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की जिसका मतलब है कि उसने 2 मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
 
जिम्बाब्वे ने सुबह केवल एक गेंद खेली जिस पर कप्तान सीन विलियम्स ने छक्का जड़कर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसके तुरंत बाद पारी समाप्त घोषित कर दी। इस तरह से श्रीलंका को जीत के लिए 361 रनों का लक्ष्य मिला।
 
श्रीलंका ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (12), ओशादा फर्नांडो (47) और एंजेलो मैथ्यूज (13) के विकेट गंवाए लेकिन मेंडिस के 7वें टेस्ट शतक से वह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। मेंडिस ने 233 गेंदों पर 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। श्रीलंका ने 3 विकेट पर 205 रन बनाए। जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया, तब वह लक्ष्य से 156 रन पीछे था।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख