Hanuman Chalisa
✕

कुलदीप यादव बोले, धोनी ने मेरा 50 प्रतिशत काम आसान किया...

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (14:31 IST)
डरबन। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर मिली सफलता का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को देते हुए कहा कि पूर्व कप्तान ने स्टम्प के पीछे से उपयोगी सलाह देकर उनका आधा कार्यभार कम कर दिया। 
 
यादव और स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मिलकर 5 विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट पर 269 रन पर रोका। भारत ने 6 विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल करके 6 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। यादव ने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए जिनमें जेपी डुमिनी, डेविड मिलर और क्रिस मौरिस के विकेट शामिल थे।
 
यादव ने कहा कि मैं पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेल रहा था और समझ में नहीं आ रहा था कि कैसी गेंद डालूं? मेरे लिए यह नया अनुभव था। मैं माही भाई से पूछ रहा था और उन्होंने कहा कि जैसे गेंदबाजी कर रहे हो, वैसे ही करो। वे विकेट के पीछे से सलाह देते हैं और इससे काम आसान हो जाता है।
 
उन्होंने कहा कि हम युवा हैं और हमारे पास उतना अनुभव नहीं है। यही वजह है कि माही भाई हमें सलाह देते हैं। विराट भाई हमेशा कहते हैं कि 1 अतिरिक्त विकेट 10 रन बचाने से ज्यादा अहम है। यदि कप्तान ऐसा कह रहा है तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।
 
चहल के साथ तालमेल के बारे में यादव ने कहा कि हमारे बीच काफी आपसी समझ है। हम 5 साल से साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस में भी हम साथ थे। विदेशी सरजमीं पर पहली बार खेलने की चुनौती के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां खेल रहे हैं। बचपन से मैं सीमेंट की विकेटों पर गेंदबाजी कर रहा हूं। यह मेरे लिए कठिन विकेट था। यहां गेंद टर्न ले रही थी जिससे मुझे मदद मिली। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख