Daily Horoscope
✕

स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न की नजर में चढ़े कुलदीप

Updated: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (18:06 IST)
नई दिल्ली। महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न  का मानना है कि भारतीय टीम के युवा स्पिनर कुलदीप यादव मौजूदा समय में सबसे अच्छे लेग स्पिनर माने जाने वाले पाकिस्तान के यासिर शाह को चुनौती दे सकते हैं।
 
इस युवा गेंदबाज ने अपने पहले ही टेस्ट मैच (धर्मशाला) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने के बाद हाल ही समाप्त एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में हैट्रिक चटकाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 
 
वॉर्न  ने ट्वीट कर कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा, ‘अगर युवा कुलदीप हर प्रारूप में धैर्य के साथ गेंदबाजी करता है तो वह जल्द ही सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर माने जाने वाले यासिर को चुनौती दे सकता है।’ 
 
पूर्व कोच अनिल कुंबले की पहल पर इस 'चाइना मैन' गेंदबाज के साथ वॉर्न  पुणे टेस्ट मैच के दौरान एक सत्र बिता चुके है। वॉर्न  ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की दिमाग में उलझन पैदा करने की उनकी कला से प्रभावित है।
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘पिछली बार जब मैं भारत में था, तब इस युवा स्पिनर से मिलकर अच्छा लगा। उन्हें गेंदबाजी करता देख और जिस तरह वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को उलझाते है वह देख अच्छा लगा।’ (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख