• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Kolkata Knight Riders gets Mitchell Starc for the highest ever price in IPL Bidding
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (13:44 IST)

24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क बने IPL Auction इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क बने IPL Auction इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी - Kolkata Knight Riders gets Mitchell Starc for the highest ever price in IPL Bidding
8 साल पहले अपना आखिरी आईपीएल खेले मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने ही कप्तान पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा जो सिर्फ 1.30 घंटे पहले आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में 2.15 बजे सनराईजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। इसके बाद दिन में 3.40 पर कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस रिकॉर्ड को पार कर 24.75 करोड़ रुपए में  ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को खरीद लिया।

अभी तक हुई आईपीएल नीलामी में सिर्फ दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही 20 करोड़ पार की रकम पा चुके हैं और दोनों ही हाल में हुए वनडे विश्वकप टीम के सदस्य हैं। 8 साल पहले मिचेल स्टार्क ने आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल खेला था। आज उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था।