Hanuman Chalisa

केन विलियम्सन को राहत, ICC ने गेंदबाजी एक्शन को किया वैध घोषित

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (20:21 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को शुक्रवार को वैध घोषित किया गया। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उनकी शिकायत की गई थी।
 
दाएं हाथ के बल्लेबाज और कामचलाऊ स्पिनर विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत गॉले टेस्ट के दौरान हुई थी जिसे श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता था। विलियम्सन ने इसके बाद पिछले महीने इंग्लैंड में गेंदबाजी आकलन परीक्षण में हिस्सा लिया, जहां उनकी कोई आईसीसी की स्वीकृत सीमा के जितनी ही मुड़ रही थी।
 
आईसीसी ने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद शुक्रवार पुष्टि करता है कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को वैध पाया गया है और वे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रख सकते हैं।

विलियम्सन कूल्हे की चोट के उबरने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा घरेलू टी-20 श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इंग्लैंड ने शुक्रवार को पहला मैच 7 विकेट से जीता था।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख