Daily Horoscope
✕

हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने स्वीकारा, भारतीय टीम ने हमें अच्छा पाठ पढ़ाया

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (18:14 IST)
माउंट मौंगानुई। भारत के हाथों सीरीज में 0-3 से पिछड़ने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने सोमवार को कहा कि हमने अपने खेल में थोड़ा सुधार किया है लेकिन टीम इंडिया बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है।
 
 
तीसरे वनडे में 7 विकेट से मिली हार के बाद विलियम्सन ने कहा कि हमारे खेल में पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन हमें इससे बेहतर खेल दिखाने की जरूरत है। इस विकेट पर लय बनाए रखना आसान नहीं था।

भारतीय टीम के खेल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे अच्छा खेल रहे हैं और हमें सबक सिखा रहे हैं। हमें उनकी तरफ से कुछ पाठ सीखने चाहिए। हमें चुनौती से लड़ने से लिए उचित कदम उठाने पड़ेंगे।
 
विलियम्सन ने अपने बल्लेबाज रॉस टेलर की तारीफ करते हुए कहा कि विकेट कठिन था फिर भी रॉस और लाथम के बीच साझेदारी लाजवाब थी। हम अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन हमें सामने वाली टीम पर दबाव बनाने के लिए शुरुआती विकेट चाहिए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख