Daily Horoscope
✕

रबाडा पर लगा मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (18:15 IST)
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने रबाडा पर जुर्माना लगाने के अलावा उनके खाते में 1 नकारात्मक अंक भी जोड़ दिया है, जिससे अब अफ्रीकी गेंदबाज के खाते में 5 नकारात्मक अंक हो गए हैं।


रबाडा को भारत के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में मंगलवार रात खेले गए 5वें वनडे मैच में उस समय आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया जब उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाज शिखर धवन को आउट करने के बाद उन्हें हाथों से बाहर जाने का इशारा किया।


आईसीसी ने रबाडा पर जुर्माना लगाने के अलावा उनके खाते में 1 नकारात्मक अंक भी जोड़ दिया है, जिससे अब अफ्रीकी गेंदबाज के खाते में 5 नकारात्मक अंक हो गए हैं। रबाडा को इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट मैच से निलंबित कर दिया गया था जब उनके खाते में 4 नकारात्मक अंक थे।

फरवरी 2019 के दूसरे सप्ताह तक अगर रबाडा के खाते में 8 अंक हो जाते हैं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना होगा और उन्हें 2 टेस्ट, 2 वनडे या 4 वनडे या टी-20 (जो भी पहले खेला जाएगा) से निलंबित कर दिया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख