suvichar
✕

जेपी डुमिनी चैम्पियंस लीग ट्वेंटी 20 से बाहर

Updated: शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (00:43 IST)
हैदराबाद। केप कोबराज को आज करारा झटका लगा क्योंकि उसके आल राउंडर जेपी डुमिनी को चोट के कारण चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 से बाहर होना पड़ा। डुमिनी की जगह साइब्रांड एंजेलब्रेच को टीम में शामिल किया गया है।
 
आयोजकों ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 ने पुष्टि की है कि लीग की टूर्नामेंट तकनीकी समिति ने साइब्रांड एंजेलब्रेच को केप कोबराज में टूर्नामेंट के लिए जेपी डुमिनी की जगह मंजूरी दी है। 
 
डुमिनी आईपीएल में नियमित रूप से खेले हैं। विज्ञप्ति के अनुसार डुमिनी को यह चोट जिम्बॉब्वे में दक्षिण अफ्रीका की त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान लगी थी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)