Hanuman Chalisa
✕

जॉनी बेयरस्टो का शतक, श्रीलंका को तीन झटके

Updated: शनिवार, 21 मई 2016 (00:46 IST)
हेडिंग्ले। जॉनी बेयरस्टो (140) के कॅरियर के दूसरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 298 रन बना लिए जबकि श्रीलंका ने चायकाल तक जाते जाते अपने विकेट 43 रन तक खो दिए।
        
श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और तेज गेंदबाजों स्टुअर्ट ब्रॉड तथा जेम्स एंडरसन ने मेहमान टीम को झकझोर दिया। ब्रॉड ने दिमुथ करुणारत्ने (0) और कुशल मेंडिस (0) को आउट किया। एंडरसन ने कौशल सिल्वा (11) का विकेट झटका। श्रीलंका के तीन विकेट मात्र 12 रन पर गिर चुके थे लेकिन दिनेश चांडीमल ने नाबाद 15 और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को चायकाल तक कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
       
इससे पहले सुबह इंग्लैंड ने कल के पांच विकेट पर 171 रन से आगे खेलना शुरू किया। एलेक्स हेल्स 71 और बेयरस्टो 54 रन पर नाबाद थे। दोनों टीम के स्कोर को 224 तक ले गए। हेल्स को लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेरात ने आउट किया। हेल्स ने 206 गेंदों पर 86 रन में 12 चौके लगाए।
        
बेयरस्टो ने एक छोर संभालकर खेलते हुए अपना दूसरा शतक 145 गेंदों में पूरा किया। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 243 रन हो चुका था। बेयरस्टो नौवें बल्लेबाज के रूप में 289 के स्काेर पर आउट हुए। बेयरस्टो ने 264 मिनट क्रीज पर रहकर 183 गेंदों का सामना किया और अपनी शानदार पारी में 13 चौके तथा एक छक्का लगाया।
       
इंग्लैंड की पहली पारी 298 रन पर सिमटी। स्टीवन फिन ने 17 रन बनाए। दुष्मंत चमीरा ने 64 रन पर तीन विकेट, दासुन शनाका ने 46 रन पर तीन विकेट और हेरात ने 25 रन पर दो विकेट लिए। (वार्ता) 
 
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख