Daily Horoscope
✕

ऐसा क्या हुआ कि रूट ने स्टोक्स को ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ कहा

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (14:48 IST)
मैनचेस्टर। कप्तान जो रूट का मानना है कि इंग्लैंड की टीम में महान खिलाड़ी है और ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ बेन स्टोक्स के लिए कोई सीमा नहीं है। रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टोक्स के मैच विजयी प्रदर्शन से श्रृंखला में बराबरी हासिल करने के बाद यह बात कही। 
 
स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की 113 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस ऑलराउंडर ने पहली पारी में 176 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलने के अलावा दूसरी पारी में 57 गेंद में नाबाद 78 रन की तेजतर्रार पारी खेली। स्टोक्स ने तीन विकेट भी चटकाए जिससे उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 
 
रूट ने मैच के बाद कहा, ‘सभी समझते हैं कि हम ऐसे खिलाड़ी को देख रहे हैं जो अपने खेल के शीर्ष पर है, विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर, जो लगातार योगदान दे रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें इसे संजोकर रखना होगा, सराहना करनी होगी और हमें समझना होगा कि हमारे पास महान खिलाड़ी है और हम उसका अधिक दोहन नहीं करें।’ 
स्टोक्स की तुलना कार्टून सुपरहीरो ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ से करते हुए रूट ने कहा कि इस ऑलराउंडर की किसी भी स्थिति से सामंजस्य बैठाने की क्षमता उन्हें टीम के लिए बहूमूल्य बनाती है। उन्होंने कहा, ‘वह वास्तविक ऑलराउंडर है, जो आपको विश्व क्रिकेट में अधिक नहीं दिखते। वह ऐसा खिलाड़ी है जो किसी भी समय खेल का रुख बदल सकता है।’ 
 
रूट ने कहा, ‘वह मिस्टर इनक्रेडिबल है। वह संभवत: थोड़ा कार्टून चरित्र की तरह भी है। उसकी काया इसी तरह की है, लेकिन संभवत: अब वह अधिक छरहरा है। बेन स्थिति के अनुसार खेल सकता है, यह दर्शाता है कि वह हमारी टीम के लिए कितना उपयोगी है।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख