Daily Horoscope
✕

जयदेव ने सपने में भी नहीं की थी 11.5 करोड़ रुपए की उम्मीद

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (00:34 IST)
नई दिल्ली। आईपीएल नीलामी में बड़ी रकम मिलने से उत्साहित तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को यह विश्वास करने में थोड़ा समय लगा कि फ्रेंचाइजियों में उन्हें टीम के साथ जोड़ने की होड़ मची थी। 
 
उनादकट अपनी घरेलू टीम सौराष्ट्र के खिलाड़ियों के साथ राजकोट में अगामी विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारियों में लगे है और उन्होंने अपने फिजियो को कहा था कि जब उनकी नीलामी हो तो उन्हें इसके बारे में बता दें।
 
राजस्थान रॉयल्स ने उनादकट को 11.5 करोड़ रुपए में टीम के साथ जोड़ा। मौजूदा नीलामी में सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी बनने के बाद उनादकट ने कहा, जब मुझे फिजियो ने कहा कि मेरी नीलामी हो रही है, अगले 15 मिनट तक मैं उसे देखता रहा और यह शानदार थी। पूरी टीम अभ्यास रोक कर नीलामी को देखने लगी। 
 
बाएं हाथ के 26 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने देश के लिए एक टेस्ट, सात एकदिवसीय आर चार टी20 मैच खेले है लेकिन पिछले एक साल में वह खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप के किफायती गेंदबाज बनकर उभरे हैं। 
 
उन्हें उम्मीद नहीं थी की कोई फ्रेंचाइजी किसी तेज गेंदबाज के लिए 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाएगी क्योंकि अब तब ऐसा बल्लेबाजों के लिए होता आया था। 
 
देश के लिए 2010 में अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाले उनादकट ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मेरे दिमाग में कोई रकम नहीं थी। पिछले दो साल मेरे लिये शानदार रहे हैं। पिछला आईपीएल (24 विकेट) भी अच्छा रहा था। मैं अच्छी रकम उम्मीद कर रहा था लेकिन वास्तव में ऐसी बोली लगाने के कारण मैं हैरान हुआ था। मेरे लिए यह भी आश्चर्यचकित करने वाला था कि फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाज के लिए इतना खर्च करने के लिए तैयार हैं। 
 
उनादकट ने कहा कि उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें होगी लेकिन वह इस बारे में सोचकर ज्यादा दबाव नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं इससे काफी उत्साहित हूं और इस बारे में खुश हूं। मुझसे उम्मीद होगी कि मैं फ्रैंचाइजी के लिए सर्वश्रेष्ठ करुं और मैं ऐसा करने का प्रयास करूंगा। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख