Daily Horoscope
✕

जसप्रीत बुमराह आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (20:52 IST)
दुबई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। शीर्ष तीन ऑलराउंडरों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें बांग्लादेश के शकिब अल हसन की बादशाहत बरकरार है।
 
पाकिस्तान की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य इमाद वसीम टी20 गेंदबाजों में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के समाप्त होने के बाद अपना यह स्थान गंवा दिया।

टी20 गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका को 2-1 को हराने के एक दिन बाद अपडेट की गई है, ताहिर दो मैचों में महज एक विकेट ही चटका सके जिससे उन्होंने दो स्थान गंवा दिए।
 
उनका तीसरे स्थान पर खिसकने का मतलब हुआ कि इमाद ने पहली बार अपने करियर में शीर्ष स्थान हासिल किया जिसमें  बुमराह ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। बल्लेबाजों की सूची में कोहली, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच और न्यूजीलैंड के केन  विलियम्सन ने अपने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा बरकरार रखा है।
 
हालांकि एबी डी'विलियर्स और जेसन राय को हाल में समाप्त हुई सीरीज में काफी फायदा हुआ। डी'विलियर्स सीरीज में 146 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले बल्लेबाज रहे। वे 12 पायदान की छलांग से 20वें स्थान से शीर्ष 20 में वापसी करने में  सफल रहे। वहीं राय ने 103 रन बनाए जिससे वे अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 25वें स्थान पर पहुंचे, उन्हें 26 पायदान का बड़ा फायदा हुआ।
 
टीम रैंकिंग में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया, उसने पाकिस्तान के साथ 121 अंक की बराबरी पर शुरुआत की थी, लेकिन अब उसके 123 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज न्यूजीलैंड से दो अंक से पिछड़ रहा है।
 
इसके विपरीत दक्षिण अफ्रीका को एक अंक का नुकसान हुआ, जिससे वह 110 अंक से ऑस्ट्रेलिया की बराबरी पर पहुंच गया। हालांकि वह दशमलव की गणना के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से ऊपर छठे स्थान पर बना हुआ है। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख