Hanuman Chalisa
✕

मैच के दौरान गेंद लगने से हुई युवा क्रिकेटर की मौत पर 5 लाख रुपए की मदद

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (20:08 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अनंतताग में क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने से हुई युवा क्रिकेटर की मौत पर दु:ख व्यक्त किया और 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
 
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वे युवा क्रिकेटर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उसकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं।
 
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अंनतनाग में अंडर-17 क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने से जहांगीर अहमद वार नाम के एक युवा खिलाड़ी की मौत हो गई थी।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बडगाम और बारामूला के बीच नानिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच के दौरान जहांगीर अहमद वार नाम के खिलाड़ी के पुल शॉट खेलने के चक्कर में गर्दन में गेंद लग गई थी जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। तस्वीर सौजन्य : ग्रेटर कश्मीर

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख