dharma sangrah
✕

आईपीएल में बढ़ रहा गेंदबाजों का बोलबाला : उनादकट

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (15:25 IST)
राजकोट। आईपीएल की बोली में अप्रत्याशित रूप से बेहद महंगी बोली (11.50 करोड़ रुपए) के साथ खरीदे गए क्रिकेटर जयदेव उनादकट ने रविवार को कहा कि फटाफट फार्मेट वाले इस खेल में अब गेंदबाजों का बोलबाला बढ़ रहा है।
 
मूल रूप से गुजरात के पोरबंदर निवासी 26 वर्षीय उनादकट, जो बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं, ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से उन्हें ऊंची कीमत पर खरीदे जाने से उन्हें खासी प्रसन्नता हुई है। हालांकि वे बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, पर मुख्य रूप से गेंदबाज हैं और अब आईपीएल में गेंदबाजों का दबदबा और बोलबाला बढ़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि आमतौर पर टी-20 क्रिकेट में गेंदबाजों को ज्यादा महत्व नहीं मिलता, पर पिछली बार के आईपीएल में गेंदबाजों का दबदबा रहा। बहुत से मैच कम स्कोर वाले रहे और इनका परिणाम तय करने में गेंदबाजों की प्रमुख भूमिका रही। इस बार भी इसमें गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख