• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jagmohan Dalmiya
Written By
Last Updated : रविवार, 20 सितम्बर 2015 (22:37 IST)

ऐसे थे जगमोहन डालमिया..

Jagmohan Dalmiya
कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का निधन भारतीय क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। डालमिया की शख्सियत ऐसी थी कि वे विरोधियों को भी अपना बना लेते थे। 
 
75 साल के डालमिया इ‍तनी जल्दी इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे, इसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। अगले साल भारत टी20 विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। यदि वे जीवित रहते तो उनके कार्यकाल में भारत में यह तीसरा विश्व कप आयोजित होता। 
 
इसी साल वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बने थे। उनका कार्यकाल दो वर्ष का था और उन्हें एक साल का एक्सटेंशन तक मिल सकता था। पूरी दुनिया आज जिस व्यावसायिक क्रिकेट को देख रही है और क्रिकेटर जो मालामाल हुए हैं, उसके पीछे पूरा हाथ जगमोहन डालमिया का ही रहा है। 
 
1987 में भारत में रिलायंस विश्वकप का आयोजन हुआ था। तब भारतीय क्रिकेट के मुखिया डालमिया ने ही क्रिकेट मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने और उसे पूरी तरह व्यावसायिक बनाने का दिमाग लगाया था। इसी विश्वकप के बाद क्रिकेट में धनवर्षा की शुरुआत हुई थी। (वेबदुनिया न्यूज)