biodatamaker
✕

ईशांत शर्मा टखने में चोट के कारण रणजी सेमीफाइनल से बाहर

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (23:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के कप्तान ईशांत शर्मा टखने की चोट के कारण 17 दिसंबर से पुणे में बंगाल के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में नहीं खेल सकेंगे। ईशांत की गैर मौजूदगी में ॠषभ पंत दिल्ली टीम की अगुवाई करेंगे।
 
ईशांत को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट के दौरान टखने में चोट लगी थी। नियमित टेस्ट खिलाड़ी मोहम्मद शमी और रिधिमान साहा बंगाल के लिए खेलेंगे।
 
दिल्ली टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने कहा, ईशांत के टखने में चोट लगी है और वे नहीं चाहते कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले यह गंभीर हो जाएं। दिल्ली की टीम ईशांत के बिना पुणे पहुंच गई है। बीसीसीआई ने नियमित टेस्ट क्रिकेटरों को अपने अपने राज्य के लिए रणजी मैच खेलने की अनुमति दे दी है। ईशांत की गैर मौजूदगी में ॠषभ पंत दिल्ली टीम की अगुवाई करेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख