suvichar
✕

अभिभावकों के त्याग से ईशान किशन बना क्रिकेटर

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2015 (12:35 IST)
नई दिल्ली। अगले वर्ष जनवरी के अंत में बांग्लादेश में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की कमान संभालने वाले बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों की कड़ी मेहनत और त्याग को दिया है।

अंडर-19 विश्व कप के लिए ईशान को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि ऋषभ पंत को उनका नायब बनाया गया है। बिहार में जन्मे ईशान से पहले सबा करीम, अमिकर दयाल, आशीष कुमार, राजीव कुमार राजा जैसे क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का गौरव बढ़ाया है।

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी से फूले नहीं समा रहे ईशान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों खासकर पिता और भाई की कड़ी मेहनत और त्याग को दिया है।

ईशान ने महज 7 साल की उम्र में जब बल्ले को थामा तो उनको पिता का समर्थन मिला जबकि बड़े भाई ने उनके लिए असमय ही अपने करियर को विराम दे दिया। ईशान ने मोईनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में बीसीए अकादमी में दाखिला लिया, जहां बंगाल के उत्तम मजूमदार ने उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाए।

ईशान बताते हैं कि उनके बड़े भाई राज किशन भी राज्य स्तरीय क्रिकेट खेलते थे लेकिन उनके करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने क्रिकेट से दूर होने का फैसला लिया और बुधवार को जब उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है, तो वे खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)