sundarkand
✕

अफगानिस्तान के खिलाफ मुर्ताग के अर्द्धशतक से आयरलैंड ने बनाए 172 रन

Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (23:08 IST)
देहरादून। टिम मुर्ताग के अर्द्धशतक से आयरलैंड ने शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के शुरुआती दिन पहली पारी में 172 रन बनाए।
 
मुर्ताग ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। इससे पहले आयरलैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद कोई भी साझेदारी नहीं बन सकी।
 
मुर्ताग और जॉर्ज डॉक्रेल (39) के बीच अंतिम विकेट के लिए 87 रनों की भागीदारी एकमात्र साझेदारी रही जिसके बाद आयरलैंड की पारी 60 ओवर में सिमट गई। अफगानिस्तान ने दिन का खेल समाप्त होने तक 31 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए। रहमत शाह 22 और हसमतुल्लाह शाहिदी 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम अभी आयरलैंड से 82 रन से पिछड़ रही है।
 
मोहम्मद शहजाद (40) और इहसानुल्लाह (7) 2 खिलाड़ी आउट हुए। आयरलैंड और अफगानिस्तान पिछले साल 5 दिवसीय पदार्पण करने के बाद अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख