suvichar
✕

पांच वर्षों के लिए पेटीएम होगा आईपीएल का अंपायर पार्टनर

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (18:13 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी-20 टूर्नामेंट के अगले पांच संस्करणों के लिए ऑनलाइन वॉलेट कंपनी पे-टीएम को आधिकारिक अंपायर पार्टनर बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पेटीएम भारतीय क्रिकेट का आधिकारिक टाइटल प्रायोजक भी है।


आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस करार को लेकर कहा पेटीएम फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम का टाइटल प्रायोजक है और अब इस करार को आईपीएल तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा, बीसीसीआई और पेटीएम कंपनी का आपस में मजबूत रिश्ता है और हम आगे भी इस साझेदारी को बरकरार रखेंगे। यह करार अगले पांच वर्षों के लिए होगा।

पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा, हम आईपीएल के साथ अंपायर पार्टनर बनकर बहुत खुश हैं। पेटीएम ब्रांड के लिए क्रिकेट काफी अहम रहा है और भारतीय टीम के बाद आईपीएल के साथ अब यह रिश्ता और मजबूत होगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख