Daily Horoscope
✕

आईपीएल से पहले शमी मामले की समीक्षा कर रहा है डेयरडेविल्स

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (23:50 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स मोहम्मद शमी से जुड़े विवाद पर करीबी नजर रखे हुए है तथा उसके शीर्ष अधिकारी इस मामले में जल्द ही बीसीसीआई अधिकारियों से मिल सकते हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस तेज गेंदबाज पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


बीसीसीआई पहले ही उनका केंद्रीय अनुबंध रोक चुका है क्योंकि पुलिस घरेलू हिंसा के आरोपों की अपनी जांच जल्द शुरू कर सकती है। डेयरडेविल्स अब बीसीसीआई से कानूनी सलाह का इंतजार कर रही है कि उसे बंगाल के इस तेज गेंदबाज को शिविर में भाग लेने की अनुमति देनी चाहिए या नहीं।

शिविर इस महीने के आखिर में शुरू होगा। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, डेयरडेविल्स प्रबंधन इस मामले में एकतरफा फैसला नहीं कर सकता है। आईपीएल में खेलने वाले प्रत्‍येक खिलाड़ी का त्रिस्तरीय अनुबंध होता है जिसमें बीसीसीआई, फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी शामिल होता है। हम इस संवेदनशील स्थिति से अवगत हैं और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से बात कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख