बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPL auction, Ben Stokes, IPL Season 10
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (20:42 IST)

राइजिंग पुणे के हुए बेन स्टोक्स, जानिए क्यों लगाया इतना बड़ा दांव?

Cricket News
बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण की सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा मालामाल इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हुए, जिन्हें अपना दूसरा ही सत्र खेल रही राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपए की भारी भरकम कीमत खर्च कर खरीदा।  
                 
नीलामी प्रक्रिया के बाद पुणे के मालिक संजीव गोएनका ने स्टोक्स पर भारी रकम खर्च करने को लेकर कहा कि उनकी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनमें स्टोक्स जैसे ऑलराउंडर की ही कमी थी। हालांकि पुणे के लिए यह कितना फायदे का सौदा साबित होगा, यह समय आने पर पता चलेगा क्योंकि फ्रेंचाइजी इस बात से अवगत है कि इंग्लिश खिलाड़ी लीग के शुरुआती 14 मैच ही खेल सकेंगे।
        
गोएनका ने कहा हमारे लिए यह अहम निर्णय था। नए कप्तान स्टीवन स्मिथ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग का भी यह निर्णय था। 25 साल के स्टोक्स ने अभी तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेला है। उनका करियर स्ट्राइक रेट 134 से अधिक का है तथा गेंदबाजी में 77 मैचों में 8.60 का इकोनोमी रेट है।
         
मुंबई की मालिक नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी ने कहा हम स्टोक्स को नहीं खरीद पाने पर निराश नहीं हैं। हमने बाकी जो भी खिलाड़ी खरीदे, वे बढ़िया हैं। हमारी रणनीति अच्छे खिलाड़ी खरीदना था और हमने वैसा किया। वहीं नीता ने कहा कि उनकी टीम ने हमेशा युवाओं का समर्थन किया है। वह खुश हैं कि मिशेल जॉनसन वापसी कर रहे हैं। (वार्ता)