Daily Horoscope
✕

पिछले साल की तुलना में गुजरात लॉयंस की टीम अधिक संतुलित : कोटक

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (14:29 IST)
राजकोट। गुजरात लॉयंस के सहायक कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार को कहा कि उनकी मौजूदा टीम पिछले साल के मुकाबले में कहीं अधिक संतुलित है।
 
मुख्य कोच ब्रेड हाज के यहां पहुंचने तक गुजरात लॉयंस के अभ्यास सत्र के प्रभारी कोटक ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी टीम पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक संतुलित है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अधिक विकल्प हैं, विशेषकर गेंदबाजी विभाग में, जैसा पिछली बार नहीं था और हम कुछ गेंदबाजों पर निर्भर थे। 
 
कोटक ने कहा कि पिछले साल हमारी गेंदबाजी कुछ कमजोर थी और पूरे सत्र के दौरान हम कुछ तेज गेंदबाजों पर निर्भर थे, क्योंकि हमारे पास काफी विकल्प नहीं थे। लेकिन इस बार मुनाफ पटेल और मनप्रीत गोनी जैसे 2 अनुभवी गेंदबाजों और बासिल थंपी और नाथू सिंह जैसे 2 युवा गेंदबाजों के शामिल होने से हम मैच के हालात के अनुसार गेंदबाजी संयोजन में बदलाव कर सकते हैं। 
 
कोटक के अनुसार टीम के पास बल्लेबाजी में भी काफी विकल्प मौजूद हैं, क्योंकि उसके पास ब्रैंडन मैक्कुलम, ड्वेन स्मिथ, जेसन राय और आरोन फिंच जैसे सलामी बल्लेबाज हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख