Daily Horoscope
✕

फैंस 'इलेक्शन पे सलेक्शन' से खिलाड़ियों को वोट करेंगे

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (20:02 IST)
नई दिल्ली। खेल प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण की नीलामी प्रक्रिया के लिए फैंस को 'इलेक्शन पे सलेक्शन' के माध्यम से अपने खिलाड़ियों को चुनने की सुविधा दी है।
 
 
स्टार इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने बीसीसीआई के कार्यकारी अधिकारी राहुलॉ जौहरी के साथ बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टार इंडिया ने इस बार विश्व की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के मैचों के प्रसारण के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं और ये 6 भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में प्रसारित किए जाएंगे।
 
गुप्ता ने कहा कि हॉटस्टार ने नीलामी प्रक्रिया के लिए 'इलेक्शन पे सलेक्शन' नाम से एक अभियान चलाया है जिसके तहत फैंस अब वोट करके अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चुन सकेंगे और फैंस वीवो आईपीएल इलेक्शन डॉट हॉटस्टार डॉट कॉम पर जाकर 'इलेक्शन पे सलेक्शन' के माध्यम से नीलामी के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को वोट कर सकते हैं। यह अभियान पहली बार शुरू किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि यह अभियान काफी सफल रहेगा।
 
बेशुमार दौलत से भरपूर आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए इस बार 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जिसमें 8 फ्रेंचाइजी टीमें 282 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 1,122 खिलाड़ियों की बोली लगाएगी। इन 1,122 खिलाड़ियों में 281 खिलाड़ी अनुभवी और 778 भारतीयों सहित 838 गैरअनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

 
गौरतलब है कि आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए 4 जनवरी को समाप्त हुए रिटेनशन में 8 फ्रेंचाइजियों ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। आईपीएल के खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने के लिए रिटेंशन कार्यक्रम को टीवी और डिजिटल माध्यम के जरिए स्टार  नेटवर्क पर लगभग 81 लाख दर्शकों ने देखा था। आईपीएल के इतिहास में पहली बार इस रिटेनशन का टेलीविजन प्रसारण और ऑनलाइन प्रसारण किया गया था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख