biodatamaker
✕

हम पठान की बड़ी पारी का इंतजार कर रहे हैं : पांडे

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2017 (08:22 IST)
कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज मनीष पांडे ने गुरुवार को यूसुफ पठान का समर्थन करते हुए कहा कि वे अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टीम आईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्ले आफ में स्थान सुनिश्चित करेगी।
 
पठान की खराब फॉर्म से केकेआर को नुकसान हो रहा है, क्योंकि उन्हें लगातार 2 मैचों में पराजय का मुंह देखना पड़ा और पांडे ने कहा कि टीम को उनके मैच विजयी प्रदर्शन का इंतजार है।
 
पांडे ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा कि हम सभी जानते हैं कि यूसुफ मैच विजेता हैं। उन्होंने केकेआर के लिए काफी मैच जीते हैं। ऐसा कभी-कभार होता है कि आपके कई बल्लेबाज नहीं चलते। हम उनसे बड़ी पारी का इंतजार कर रहे हैं जिससे हम मैच जीत सकें जैसा कि वे हमेशा करते हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख