Bhai Dooj
✕

सीओए के बीसीसीआई पदाधिकारियों को निर्देश

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2017 (10:24 IST)
प्रशासक समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तीन वर्तमान पदाधिकारियों उपाध्यक्ष सी के खन्ना, संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के लिए सात सूत्री निर्देश जारी किए हैं।
 
सीओए ने इसके साथ ही अमिताभ और अनिरुद्ध को शनिवार को यह स्पष्ट करने के लिए बीसीसीआई मुख्यालय बुलाया है कि उन्हें उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त समिति की ओर से दिए प्रत्येक निर्देश का पालन करना चाहिए। निर्देश सीईओ राहुल जोहरी और सीएफओ संतोष रेंगनेकर पर भी लागू होंगे।
 
इसमें यह भी कहा गया है कि यदि सीओए पदाधिकारियों से कुछ कहना चाहेगी तो वह ऐसा सीईओ के जरिए कहेगी। सभी विधिक दस्तावेजों को सीओए द्वारा मंजूर किया जाएगा। सभी भुगतान संयुक्त सचिव और सीईओ द्वारा संयुक्त रूप से मंजूर किये जाएंगे। यदि उनके बीच किसी विशेष भुगतान को लेकर असहमति है तब सीओए का निर्णय अंतिम होगा। (भाषा) 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख