dharma sangrah
✕

IND vs ENG : दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम से बाहर रह सकते हैं जसप्रीत बुमराह

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (13:44 IST)
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच 6 अगस्त से लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेलना है। सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल करने के लिए टीम इंडिया लंदन पहुंच चुकी है। 
 
 
दूसरे टेस्ट के अंतिम ग्यारह के लिए टीम प्रबंधन गहन चिंतन में जुटा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल करने के लिए और अधिक समय चाहिए। ऐसे में उनका दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सीरीज से पहले बुमराह को महत्वपूर्ण बताया था लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शायद दूसरे टेस्ट में भी वो नहीं खेल पाएंगे।
 
आयरलैंड के खिलाफ 27 जून को खेले गए मैच में बुमराह के एक अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। अंगूठे की चोट की वजह से बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में जगह नहीं मिली थी। उम्मीद की जा रही थी कि वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।
 
हालांकि चयनकर्ताओं ने जब टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए टीम का ऐलान किया तो उसमें बुमराह को शामिल किया गया। उम्मीद की जा रही थी कि वो दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉर्ड्स में भी वो नहीं खेल सकेंगे।
 
तेज गेंदबाजों की बात करें तो इशांत शर्मा की अगुवाई में पेस अटैक ने पहले टेस्ट में कुल 12 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट से पहले ही बाहर हैं। दूसरी तरफ बुमराह अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं। अब तेज गेदबाजों की तिकड़ी ईशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी पर सीरीज में बराबरी दिलानी की जिम्मेदारी है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख