Daily Horoscope

बड़ी खबर, भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रद्द

Updated: शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (14:01 IST)
मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिया गया।
 
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान में कहा, 'बीसीसीआई से चल रही बातचीत के बाद ईसीबी पुष्टि कर सकता है कि इंग्लैंड और भारत के बीच आज से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है।
 
मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के बाद सहायक फिजियो योगेश परमार के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाए जाने के बाद खिलाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा था। ईसीबी ने कहा कि टीम में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत अपनी टीम उतारने में सक्षम नहीं है।
 
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों का परीक्षण नेगेटिव आया था लेकिन खिलाड़ी आगे परीक्षण पॉजिटिव आने की दशा में 10 दिन तक पृथकवास पर रहने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख