Daily Horoscope
✕

शतक जड़कर इंदौर में भी छा गए मयंक अग्रवाल

Updated: शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (14:24 IST)
इंदौर। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक जड़ दिया।
 
अग्रवाल ने कमजोर गेंदबाजी आक्रमण का पूरा फायदा उठाया तथा 15 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना सैकड़ा पूरा किया। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (72 गेंदों पर 54 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। उन्होंने उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 50) के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 8 टेस्ट मैच खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने 3 शतक, 3 अर्धशतक और 1 दोहरे शतक की मदद से 721 रन बनाए हैं।
 
कोहली ने किया निराश : कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे लगभग 10,000 दर्शकों को हालांकि निराशा हाथ लगी। बांग्लादेश की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अबू जायेद (58 रन देकर 3 विकेट) ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया।
 
पारी के शुरू में जायेद ने ऑफ कटर की और जब पगबाधा की उनकी अपील ठुकरा दी गई तो डीआरएस का सहारा लिया गया। तीसरे अंपायर ने भारतीय कप्तान को पगबाधा करार दिया और इस तरह से कोहली 0 पर पैवेलियन लौट गए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख