dharma sangrah
✕

श्रीलंका में स्वीमिंग पूल में मिली भारतीय क्रिकेटर की लाश

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (15:12 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में एक होटल के स्वीमिंग पूल में डुबने से एक भारतीय क्रिकेटर की मौत हो गई। खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन गुजरात का रहने वाला है। 
 
श्रीलंकाई मीडिया की खबरों के मुताबिक 12 साल का यह क्रिकेटर 19 सदस्यीय टीम के साथ एक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए श्रीलंका गया था। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के चार खिलाड़ी कोलंबो के पामुनुगामा के एक होटल के स्वीमिंग पूल में उतरे थे, इसी बीच एक खिलाड़ी डूब गया।
खबर मिलते ही उस खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। समाचार मिलने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए रागामा टीचिंग अस्पताल में रखा गया था। इस खिलाड़ी की मौत कैसे हुई फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख