sawan somwar

टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी कोच की मांग

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (23:19 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी कोच की मांग की गई है। भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली की हैदराबाद में प्रशासकों की समिति (सीओए) तथा बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ बैठक में यह मांग रखी गई।
            
बैठक में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी, संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी मौजूद थे। इस बैठक में ग्रेड 'ए' खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध में 150 प्रतिशत बढ़ोतरी करने और सहयोगी स्टाफ के वेतन में पर्याप्त वृद्धि करने की सिफारिश की गई थी। 
           
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी कोच रखने की भी मांग की गई। टीम के कोच अनिल कुंबले विश्वस्तरीय लेग स्पिनर रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।
          
इसके साथ ही यह भी पेशकश की गई कि संजय बांगड़ को सहायक कोच बनाया जाना चाहिए। बांगड़ इस समय टीम के बल्लेबाजी कोच हैं। इसके अलावा यह भी पेशकश रखी गई कि टीम इंडिया का मैनेजर एक प्रोफेशनल प्रशासक होना चाहिए। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख