Daily Horoscope

भारत ने दूसरे टेस्ट को 10 विकेट से जीतकर 'बोरिंग टेस्ट सीरीज' पर 2-0 से कब्जा किया

Updated: रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (17:53 IST)
हैदराबाद। भारत ने कमजोर विंडीज को 10 विकेट से हराकर दूसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। राजीव गांधी स्टेडियम में खेल के तीसरे ही दिन मैच का निर्णय निकल आया। इससे पूर्व भारत ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 272 रनों के बड़े अंतर से मेहमान टीम को हराया था।
 
 
संक्षिप्त स्कोर : विंडीज पहली पारी 311 और दूसरी पारी 127 रन। भारत पहली पारी 367 रन और दूसरी पारी 75/0 (16.1 ओवर)। भारत ने जब जीत के लिए मिले 72 रनों के लक्ष्य को हासिल करके मैच जीता, तब सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पृथ्वी शॉ समान रूप से 33-33 रन पर नाबाद थे।
 
विंडीज की दूसरी पारी में भारत की तरफ से दूसरी पारी में भारत के लिए उमेश यादव ने 4 विकेट लेते हुए मैच में कुल 10 विकेट चटकाए। भारत ने यह टेस्ट सीरीज 2-0 जरूर जीती लेकिन दोनों ही टेस्ट मैच पूरी तरह से एकतरफा रहे। इस बार भारत दौरे पर आई विंडीज की यह टीम अब तक की सबसे कमजोर टीम है।
 
भारतीय दर्शकों ने भी इन दोनों ही टेस्ट मैचों को कोई तरजीह नहीं दी। राजकोट में भी दर्शक दीर्घाएं खाली थीं और यही हाल राजीव गांधी स्टेडियम का भी था। विराट की सेना कमजोर टीमों के खिलाफ अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को बेहतर बनाने में जुटी है। इतनी बोरिंग टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट इतिहास में शायद ही इससे पहले हुई हो।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख