बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. india vs south africa 3rd test
Written By
Last Updated : रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (10:36 IST)

INDvsSA : रांची टेस्ट में रहाणे ने लगाया 11वां शतक, रोहित ने पूरे किए 150 रन

INDvsSA : रांची टेस्ट में रहाणे ने लगाया 11वां शतक, रोहित ने पूरे किए 150 रन - india vs south africa 3rd test
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South africa) के बीच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम (JSCA Cricket Stadium) में टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। 
 
भारत के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण शनिवार को पहले दिन भी 58 ओवर का ही खेल हो पाया जिससे भारत ने 3 विकेट पर 224 रन बनाए।
 
भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने इस सीरीज का तीसरा शतक पूरा किया। दूसरे दिन अंजिक्य रहाणे ने अपना शतक पूरा किया। रहाणे ने अपना 11वां टेस्ट शतक बनाया।
 
रहाणे 169 गेंदों पर 14 चौके और 1 छक्के के साथ अपनी शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने भी अपने 150 रन पूरे किए। रोहित और रहाणे के बीच 235 रनों की साझेदारी हुई। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 3 विकेट खोकर 273 रन था।
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा ने जड़ा टेस्ट ‌क्रिकेट का अपना पहला दोहरा शतक, बने दुनिया के चौथे बल्लेबाज