dharma sangrah

INDvsSA : रांची टेस्ट में रहाणे ने लगाया 11वां शतक, रोहित ने पूरे किए 150 रन

Updated: रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (10:36 IST)
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South africa) के बीच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम (JSCA Cricket Stadium) में टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। 
 
भारत के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण शनिवार को पहले दिन भी 58 ओवर का ही खेल हो पाया जिससे भारत ने 3 विकेट पर 224 रन बनाए।
 
ALSO READ: क्या है टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा की सफलता का राज, बल्लेबाजी कोच ने किया खुलासा
 
भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने इस सीरीज का तीसरा शतक पूरा किया। दूसरे दिन अंजिक्य रहाणे ने अपना शतक पूरा किया। रहाणे ने अपना 11वां टेस्ट शतक बनाया।
 
रहाणे 169 गेंदों पर 14 चौके और 1 छक्के के साथ अपनी शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने भी अपने 150 रन पूरे किए। रोहित और रहाणे के बीच 235 रनों की साझेदारी हुई। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 3 विकेट खोकर 273 रन था।
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख