Daily Horoscope
✕

भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में क्लीन स्वीप के लिए तैयार

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (15:42 IST)
नई दिल्ली: यह शीर्षक अपने आप में बयां करता है कि ऑस्ट्रेलिया की स्थिती टी-20 में कितनी निराशाजनक है। भारत विश्व की दूसरी टी-20 टीम है और आखिरी बार जब भारत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ा था तो टी-20 में क्लीन स्वीप करके लौटा था।
 
गौर करने वाली बात यह है कि उस समय के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन समेत स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल भी टीम का हिस्सा थे। इस बार ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर बॉल टेंपरिंग के प्रतिबंध के चलते अनुपस्थित रहेंगे। 
 
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान से भी 0-3 से टी 20 सीरीज हारकर आयी है। ऐसे में भारतीय टीम का सामना करना ऑस्ट्रेलिया के लिए खासा मुश्किल होने वाला है। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख